फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation commissioner reviewed development works with officials

स्वच्छता अभियान को बनाएं जनआंदोलन

Wed, 03 Mar 2021 02:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner reviewed development works with officials
अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। नगर निगम के आयुक्त आरके सिंह ने सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करे। स्वच्छता अभियान की समीक्षा कर शहरवासियों के सहयोग से साफ-सफाई की दिशा में विशेष ध्यान देने की अपील की ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में पंचकूला को प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें तभी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। उन्होंने नालों के सौंदर्यीकरण के बारे में विस्तार से संबंधित अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। आयुक्त ने कब्जों के बारे में भी विस्तार से बातचीत की। इसके साथ ही चंडीमंदिर, कोट बिल्ला में निगम की जमीन की निशानदेही के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने निगम की कृषि योग्य भूमि के बारे में भी विस्तार से बातचीत की। बेसहारा पशुओं, सीवरेज, सामुदायिक केंद्रों, श्मशान घाट, शहर के सौंदर्यीकरण और निगम द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, डीएमसी अशोक कुमार, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता अंकित लोहान, संजीव गुप्ता, सलाहकार नगर योजना स्वाति आनंद, वरिष्ठ लेखा अधिकारी धर्मपाल, मुख्य सफाई निरीक्षक साधु राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed