फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation commissioner asked officials to increase vehicles for garbage collection

Panchkula News: निगम आयुक्त ने अधिकारियों से कूड़े के उठान के लिए वाहन बढ़ाने का कहा

Fri, 04 Aug 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner asked officials to increase vehicles for garbage collection
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने सेनिटेशन और सौंदर्यीकरण के कामों को लेकर अधिकारियों से समीक्षा बैठक की। इस दौरान आयुक्त ने सबसे पहले डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन को लेकर अधिकारियों से पूछा, जिसपर अधिकारियों ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा का उठान निरंतर किया जा रहा है। आयुक्त सचिन गुप्ता ने सीएसआई अविनाश सिंगला को निर्देश दिए कि सोमवार तक कूड़ा उठाने वाले वाहन, चालक और हेल्पर का उनके ठेका नंबर के साथ विवरण उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही आयुक्त ने सीएसआई से कहा कि सीएसआई यह सुनिश्चित करें कि एजेंसी कूड़े के उठान को लेकर वाहनों की क्षमता को बढ़ाए। जो वाहन कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं उनका जीपीएस रूट मैप भी तैयार किया जाए।
इसके बाद आयुक्त ने रोड स्वीपिंग के कामों को लेकर भी सीएसआई से पूछा, जिस पर सीएसआई ने बताया कि सभी रोड सेविंग मशीन सही से काम कर रही हैं। बैठक में सीएसआई ने बताया कि 54 बल्क वेस्ट जेनरेटर की पहचान कर ली गई है और उन्हें नोटिस भी दे दिया है। इस पर आयुक्त ने सीएसआई से कहा कि जो भी बल्क वेस्ट जेनरेटर कचरे का निस्तारण अपने स्तर पर नहीं करते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार लाने को लेकर भी अधिकारियों से बात की और उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि कूड़े के निस्तारण का समय पर उठान किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर भी आयुक्त ने अधिकारियों से कहा और निर्देश दिए कि अधिकारी आईईसी गतिविधियां करवाएं ताकि प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके बाद आयुक्त ने लीगेसी वेस्ट के डिस्पोजल के बारे में अधिकारियों से पूछा, इस पर एक्सईएन वन सुमित मलिक ने बताया कि सेक्टर-23 डंपिंग साइट से लीगेसी वेस्ट का उठान जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बाद आयुक्त ने एक्सईएन-1 सुमित मलिक से पटवी में चल रहे प्रोसेसिंग प्लांट के बारे में पूछा। इस पर सुमित मलिक ने बताया कि उन्होंने पटवी में साइट विजिट की है और वहां पर कचरे का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. ऋचा राठी, एसई विजय गोयल, एक्सईएन सुमित मलिक, प्रमोद कुमार, अजय पंघाल, सीएसआई अविनाश सिंगला, एसडीओ मनोज एहलावत, अजय गौतम, राजेश चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed