फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation and police run campaign to remove illegal encroachment at Majri Chowk

निगम और पुलिस माजरी चौक पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए चलाए अभियान

Wed, 10 Nov 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation and police run campaign to remove illegal encroachment at Majri Chowk
पंचकूला। शहर में लोगों को सुचारु यातायात व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए पुलिस विभाग सुनिश्चित करे कि वाहन केवल पार्किंग में ही खड़े हों और यदि कोई वाहन सड़क पर खड़ा पाया जाता है तो उसे टो किया जाए। यह आदेश डीसी विनय प्रताप सिंह ने दिए हैं। वह मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित वाहन पॉलिसी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से यातायात पुलिस को रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल बेेसिस पर एक अतिरिक्त टाइमिंग मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए निगम कमीशनर को शीघ्र ही एक पत्र भी लिखेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुलिस विभाग के साथ तालमेल कर शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के निर्बाध संचालन के लिए उनके सामने आने वाली पेड़ों की टहनियों की कटाई का कार्य 30 नवंबर तक पूरा करें। कालका-शिमला राजमार्ग पर गड्ढों की शिकायत पर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण चंडीगढ़ के संबंधित अधिकारियों को गड्ढों की मरम्मत व पैचवर्क का कार्य भी 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि सेक्टर-20 में खराब पड़ी ट्रैफिक लाइटों को 15 दिन के भीतर ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी रोड निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों की मरम्मत से संबंधित कार्य शुरू करने से पहले यातायात पुलिस को अवश्य जानकारी दें, ताकि पुलिस द्वारा पहले से ही सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए जाए। बैठक में एसडीएम कालका ममता शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी अमरेंद्र सिंह, एसीपी रमेश गुलिया सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों को बेहतर सुविधा देना उद्देश्य
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित विभागों में समन्वय स्थापित कर नागरिकों को बेहतर यातायात व्यवस्था प्रदान करना है। सड़क सुरक्षा वॉलंटियर्स द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महेशपुर में स्थित दुकानों के सामने वाहनों के खड़े होने से जाम लगने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार माजरी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए उन्होंने निगम को पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश भी दिए। सड़क सुरक्षा वॉलंटियर्स का कार्य लोगों को आ रही समस्याओं से प्रशासन को अवगत करवाना है।

विकास कार्यों को गिनाया
इससे पूर्व बैठक में सभी सड़क निर्माण एजेंसियों ने उनके द्वारा किए गए रोड सेफ्टी ऑडिट, सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान और पांच किलोमीटर लंबी सड़क को मॉडल सड़क के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। यह भी बताया गया कि सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत पंचकूला में सभी स्कूली बसों का निरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। फिर भी यदि कोई स्कूल अपने वाहनों का निरीक्षण करवाना चाहता है तो वह मंगलवार के दिन बस स्टैंड सेक्टर-5 में करवा सकता है। वहीं, कालका एसडीएम को उनके अधीन आने वाले क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed