{"_id":"62924b3ea9336916131e29ec","slug":"corona-vaccination-alert-will-now-be-available-on-the-phone-in-punjab-bureau-news-pkl452013291","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अब फोन पर मिलेगा कोरोना टीकाकरण का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अब फोन पर मिलेगा कोरोना टीकाकरण का अलर्ट
विज्ञापन
पंजाब में अब मोबाइल फोन पर कोरोना टीकाकरण का अलर्ट संदेश मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को टीकाकरण की समय सारणी याद करवाने वाली सुविधा का शुभारंभ कर दिया। इस सुविधा के जरिये 0 से 5 वर्ष के बच्चों के माता-पिता को संदेश मिल पाएगा। चंडीगढ़ में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि इस तकनीक की सफलता के लिए किए जाने वाले सभी जरूरी कार्यों को समय से निस्तारित कर दिया जाए। यह सुविधा पंजाब की टीकाकरण स्थिति को सुधारने में मददगार साबित होगी।
इस सुविधा की रूपरेखा के बारे में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह आटोमैटिक अलर्ट सुविधा दोभाषी भाषा (पंजाबी और अंग्रेजी) में उपलब्ध होगी। इस सुविधा का उद्देश्य सभी माता-पिता को उनके बच्चों के समय पर टीकाकरण के लिए जागरूक करना और जागरूकता फैलाने के अलावा बच्चों के टीकाकरण (31 टीकों) की समय-सारणी की निगरानी करना और पता लगाना है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस सुविधा के द्वारा 4 लाख से अधिक रजिस्टर्ड जन्मों के मौजूदा साल के आंकड़ों को कवर किया जाएगा।
अगले 5 वर्षों के लिए उनके टीकाकरण पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहल पंजाब सरकार की सरपरस्ती अधीन प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि यह सुविधा पंजाब राज्य में रजिस्टर्ड जन्मों के आंकड़ों से (ई-सेवा) के साथ लिंक किया गया है। इस सुविधा को जारी करने के अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार तेजवीर सिंह, सचिव स्वास्थ्य डॉ. अजॉय शर्मा और डायरेक्टर प्रशासनिक सुधार गिरीश दयालन भी उपस्थित थे।