फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Two coronas were found infected in the district, 10 are active, CMO said - do not go out of the house without a mask, get a test done immediately if you have cough and cold

कोरोना : जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले, 10 सक्रिय हैं, सीएमओ बोलीं- बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं, खांसी-जुकाम हो तो तुरंत टेस्ट करवाएं

Wed, 20 Oct 2021 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corona: Two coronas were found infected in the district, 10 are active, CMO said - do not go out of the house without a mask, get a test done immediately if you have cough and cold
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों मामले दूसरे प्रदेशों के हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। दोनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार को 1066 सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 10 सक्रिय केस हैं। अब तक कुल 40450 केस सामने आए हैं। इसमें 30753 मामले पंचकूला के हैं। जिले में अब तक कोरोना से 378 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 448174 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते कहा है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं निकलें। सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। सीएमओ ने अपील करते कहा है कि अगर खांसी-जुकाम हो तो तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का पालन करें: उपायुक्त
पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से और जनता के सहयोग से पंचकूला में कोविड-19 के केसों में भारी कमी आई है। जिले में कोरोना का ग्राफ घटकर जीरो दर्ज हुआ है। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.73 प्रतिशत हुआ है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना कम हुआ है, खत्म नहीं हुआ है। सभी नागरिक कोविड-19 के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। अच्छी तरह से मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें ऐसा करने से वे स्वयं और अपने परिवार को संक्रमण से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed