फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona started growing again, five new infected were found in Panchkula

कोरोना फिर बढ़ने लगा, पंचकूला में में पांच नए संक्रमित मिले

Thu, 05 Aug 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona started growing again, five new infected were found in Panchkula
पंचकूला। कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। 665 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें यह लोग चिह्नित किए गए। कोरोना का रिकवरी रेट 98.73 आ गया है। इस प्रकार सक्रिय मामलों की संख्या 12 पहुंच गई है। पंचकूला में संक्रमण का एक मामला सेक्टर-15 और तीन मामले सेक्टर-20 में मिले हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि बचाव बेहद आवश्यक है। इसलिए मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। अब तक जिले में संक्रमण के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 40321 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें पंचकूला के 30647 लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30259 है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को दो पुरुष और दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 665 लोगों के सैंपल लिए थे। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 389705 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed