फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona shrinks in Haryana, one patient dies in Gurugram on Sunday, 92 new cases

हरियाणा में सिमटने लगा कोरोना, रविवार को गुरुग्राम में एक मरीज की मौत, 92 नए मामले

Mon, 01 Feb 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Corona shrinks in Haryana, one patient dies in Gurugram on Sunday, 92 new cases
चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अब सिमटने लगा है। नए केस कम आ रहे हैं और दूसरा मृत्यु प्रतिशत भी कम हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में मात्र चार मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश के चार जिले में पिछले एक सप्ताह में एक भी केस नहीं आया है, जबकि सैंपलिंग लगातार हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश में 92 नए केस मिले हैं। कोरोना से गुरुग्राम में एक मरीज की मौत हो गई है। इसी प्रकार, 110 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। पिछले एक सप्ताह का आंकड़ा देखें तो कोरोना के केसों और मौतों में लगातार कमी आई है। रेवाड़ी, पलवल, नूंह और चरखी दादरी में एक भी केस नहीं आया है, जबकि मात्र गुरुग्राम को छोड़ दें तो यहां पर 18 केस आए हैं, शेष सभी जिलों में 10 से कम केस आए हैं। इस समय रिकवरी दर 98.46 और मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत चल रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, एक और राहत की बात ये है कि गंभीर मरीज भी ठीक हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में गंभीर मरीजों की संख्या घटकर 37 रह गई है, इनमें से सात मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट और 30 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पहले यह आंकड़ा 48 था। इस बारे में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. ध्रुव चौधरी का कहना है कि ये अच्छी खबर है कि केस कम हो रहे हैं और मृत्यु भी कम हो रही हैं। फिर भी हमें सतर्क रहना है। मरीजों के ठीक होने के पीछे एक कारण तो मानसिक रूप से मजबूत होना भी है, पहले लोग कोरोना के नाम से ही डरते थे, अब लोग उसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed