फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Panchkula has six deaths, including five men, 670 infected, Corona recovery rate of 87.39 percent and active 2988 cases in the district

कोरोना : पंचकूला में पांच पुरुषों समेत छह की मौत, 670 संक्रमित मिले, जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 87.39 फीसदी और सक्रिय 2988 मामले

Wed, 12 May 2021 01:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Corona: Panchkula has six deaths, including five men, 670 infected, Corona recovery rate of 87.39 percent and active 2988 cases in the district
पंचकूला। कोरोना का कहर मंगलवार को जिले के छह लोगों पर टूटा है। पांच पुरुषों समेत छह लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में अब तक 259 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 670 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। इसमें से 472 लोग पंचकूला के हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 88.38 फीसदी है, जबकि सक्रिय मामले 2988 है। पिंजौर निवासी एक 59 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-20 निवासी 59 वर्षीय महिला, पिंजौर निवासी 65 वर्षीय पुरुष, बरवाला निवासी 72 वर्षीय पुरुष के अलावा पिंजौर निवासी 48 वर्षीय पुरुष और राजीव कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। मंगलवार को सेक्टर-20 में 35, पिंजौर में 34 और कालका में 22 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में मंगलवार को 670 नए लोग संक्रमित मिले हैं। जिले के अब्दुल्लापुर में एक, अभयपुर में दो, अलीपुर में दो, अमरावती इनक्लेव में आठ, बड़ौना खुर्द में एक, बगवाली में एक, बरवाला में 11, बतौड़ में एक, भगवानपुर में एक, बिल्ला में दो, बीड़ घग्गर में दो, बुढ़नपुर में तीन, बंगा में दो, चंडीमंदिर में चार, सीआरपीएफ पिंजौर में तीन, डीएलएफ वैली में तीन, गरही कोटाह में चार, हंगोली में एक, हरीपुर में एक और कालका में 22 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कम्मी में एक, खंगेसरा में एक, खड़क मंगोली में एक, खटौली में दो, कोट में एक, महेशपुर में एक, माजरी में चार, मनकपुर नानकचंद में एक, मारनवाला में एक, एमडीसी-5 में सात, मोरनी में एक, नाड्डा साहिब में दो, नानकपुर में एक, ओल्ड पंचकूला में एक, पिंजौर में 34, रैली में एक, रायपुररानी में सात, राजीव कॉलोनी में एक, रामगढ़ में छह, रत्तेवाली में एक, रिहौड़ में एक, सेक्टर-1 में एक, सेक्टर-10 में 11, सेक्टर-11 में दस, सेक्टर-12 में 21, सेक्टर-12ए में 11, सेक्टर-14 में सात, सेक्टर-15 में 20, सेक्टर-16 में आठ, सेक्टर-17 में 11, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-19 में आठ, सेक्टर-2 में 8 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-20 में 35, सेक्टर-21 में 20, सेक्टर-24 में 3, सेक्टर-25 में 14, सेक्टर-26 में 20, सेक्टर-27 में 12, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-29 में पांच, सेक्टर-3 में दो, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-4 में 12, सेक्टर-5 में दो, सेक्टर-6 में 13, सेक्टर-7 में 15, सेक्टर-8 में 9, सेक्टर-9 में 21, सुखदर्शनपुर में एक, सुखोमाजरी में एक, सूरजपुर में दो, टगरा हरीसिंह में छह, टपरियां में एक, टिपरा में चार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed