फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Number of active patients reached 154, 48 new patients found

कोरोना : सक्रिय मरीजों की संख्या 154 पहुंची, 48 नए मरीज मिले

Wed, 22 Jun 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona: Number of active patients reached 154, 48 new patients found
पंचकूला। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी 48 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के 43 मामले हैं। पांच केस बाहर से आए हैं। जिले के 24 पुरुष और 19 महिलाएं कोरोना संक्रमित हैं। जिले में अब कोरोना के 154 सक्रिय मरीज हैं। इसमें दो मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 152 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को 386 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44728 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44160 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। आज तक 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 629075 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें।
विज्ञापन

अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.1 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 से 17 साल के बच्चों का 88.2 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed