फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona : Most active patients in Hisar, Panipat and Gurugram

हिसार, पानीपत और गुरुग्राम में सबसे अधिक एक्टिव मरीज

Fri, 30 Jul 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona : Most active patients in Hisar, Panipat and Gurugram
चंडीगढ़। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हरियाणा में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 712 रह गई है। सबसे अधिक सक्रिय मामले हिसार में 107, पानीपत 94 और गुरुग्राम में 90 हैं। वहीं सबसे कम नूंह में 1, फतेहाबाद में 2 और चरखीदादरी और महेंद्रगढ़ में 7-7 एक्टिव मरीज हैं। शेष सभी जिलों में संख्या 80 से नीचे है। पिछले 15 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस समय रोजाना 15 से 20 मरीज ठीक हो रहे हैं। राहत की बात ये है कि पिछले एक सप्ताह में नए केस मिलने की संख्या 50 से नीचे ही चल रही है।
विज्ञापन

30 नए मरीज, 3 की मौत
वीरवार को हरियाणा में कुल 30 नए केस मिले हैं, जबकि 17 मरीज ठीक हुए। 8 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है। सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 5 मिले हैं। वहीं हिसार, झज्जर और पलवल में एक -एक मरीज की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। अब तक हरियाणा में कुल 9630 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय प्रदेश में पाजिटिविटी दर 0.12 रह गई है, जबकि रिकवरी दर 98.66 फीसदी पहुंच गई है। 151 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं, जबकि शेष मरीज अलग अलग अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन

एक दिन में 1.71 लाख लोगों को लगा टीका
वीरवार को प्रदेश में1.71 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। पहली डोज लेने वालों की संख्या 1,07,250 रही, जबकि दूसरी डोज का टीका लगवाने वाले 64,705 रहे। अब तक प्रदेश में कुल 1,15,15092 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed