{"_id":"5fbec51b8ebc3eefb908b695","slug":"corona-more-dangerous-in-haryana-42-patients-died-in-one-day-panchkula-news-pkl3951833186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना और खतरनाक, एक दिन में 42 मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना और खतरनाक, एक दिन में 42 मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना और खतरनाक हो गया है। मरने वालों का आंकड़ा पिछले चार दिनों के भीतर एकदम से बढ़ गया है। पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश में 42 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। अभी तक प्रदेश में अधिकतम 33 मरीजों की जान एक दिन में गई थी। मगर अब आंकड़ा चालीस से पार हो गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा और सरकार दोनों चिंतित है।
इसके अलावा 426 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में छह, हिसार में तीन, अंबाला में एक, करनाल में एक, पानीपत में छह, रोहतक में पांच, रेवाड़ी में दो, पंचकूला में एक, कुरुक्षेत्र में एक, यमुनानगर में एक, सिरसा में दो, भिवानी में पांच, फतेहाबाद में तीन, जींद में एक व चरखीदादरी में एक मरीज ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। प्रदेश में अब मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 2291 पहुंच गई है। इसके साथ-साथ प्रदेश में 2197 नए संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं, जबकि 1972 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 224489 हो गई है। जिसमें 201250 मरीज ठीक हो गए हैं। 20948 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 89.65 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर 6.88 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर बढ़कर 1.02 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 243827 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 5512 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।