फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona infection fast in Panchkula, investigation slow, target of vaccination still incomplete

Panchkula News: पंचकूला में कोरोना संक्रमण तेज, जांच धीमी, टीकाकारण का लक्ष्य अभी अधूरा

Tue, 28 Mar 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Corona infection fast in Panchkula, investigation slow, target of vaccination still incomplete
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद भी सैंपलिंग की रफ्तार धीमी चल रही है। इसके अलावा टीकाकरण का लक्ष्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। टीका नहीं मिलने के कारण लोग बूस्टर डोज से वंचित हैं। जिले में कोविशील्ड और कोर्बिवैक्स का टीका अस्पतालों में नहीं है। इसके अलावा कोवैक्सीन की अभी 1390 डोज बची हुई है, इसकी भी समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। कोरोना सक्रिय होने बाद भी विभाग की तरफ से कोई पुख्ता प्लान तैयार नहीं किया गया है। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि अब तक पंचकूला में कोरोना के सात दिनों में 18 मामले सामने आए हैं। इसमें अभी 13 मामले एक्टिव हैं। सभी को घरों में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सभी के घरों का सर्वे कर दवाई और जरूरी एहतियात बरतने का कहा गया है।
वैक्सीनेशन को लेकर नहीं जारी हुआ सर्कुलर
पंचकूला में एक सप्ताह में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसकेे बाद भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण का सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। एक सप्ताह में केवल 103 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। कोरोना की टेस्टिंग कम होने से संक्रमण का पता भी नहीं चल रहा है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का सीएमओ की तरफ से पत्र लिखे जाने के तीन माह बाद भी कोविडशील्ड, कोर्बिवैक्स की वैक्सीन नहीं आई है। कोवैक्सीन की 1390 डोज भी 31 मार्च के बाद एक्सपायर हो जाएगी। इसके बाद भी विभाग ने शेड्यूल जारी नहीं किया है। वहीं कोवैक्सीन ही उपलब्ध होने के कारण लोग इसे लगवाने भी नहीं जा रहे हैं। विभाग की तरफ से तीन माह पहले शेड्यूल जारी किया जाता था। वह भी अब बंद कर दिया गया है। शहर के लोग टीकाकरण के शेड्यूल के साथ शहर के सेक्टर-11,12 सहित अन्य डिस्पेंसरी में जा रहे हैं।
विज्ञापन


नहीं मिल रही बूस्टर डोज
कोविशील्ड और कोर्बिवैक्स की बूस्टर डोज नहीं है। इस कारण टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है। बूस्टर डोज सीनियर सिटीजन और आम लोगों को नहीं लगी है। बूस्टर डोज लगवाने जाने वाले भी सेक्टर-11 और 12 की डिस्पेंसरी से लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूस्टर डोज का यह हुआ है अब तक टीकाकरण
आयु टारगेट टीकाकरण प्रतिशत
18-44 285862 24528 8
45-69 95287 15759 17
60 से ऊपर 63525 27484 43
फ्रंट लाइन वर्कर 14790 8029 54
हेल्थ केयर वर्कर 8553 3692 43

ऐसे एक सप्ताह में आए मामले
दिनांक सैंपल लिए पॉजिटिव
21 मार्च 17 3
22 मार्च 18 5
23 मार्च 7 1
24 मार्च 19 0
25 मार्च 12 1
26 मार्च 10 8
27 मार्च 20 0

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोवैक्सीन सेक्टर-11, 12 की डिस्पेंसरी में लगाई जा रही है। कोविशील्ड, कोर्बिवैक्स की वैक्सीन हमारे पास नहीं है। जैसे ही यह वैक्सीन उपलब्ध होगी। लोगों को बचाने के लिए इसे भी लगाया जाएगा। अभी तक जो भी कोरोना के मरीज आए हैं। उनको घर पर क्वारंटीन किया गया है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed