फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona infected person who came to Panchkula from Europe

यूरोप से पंचकूला आया व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Tue, 28 Dec 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona infected person who came to Panchkula from Europe
पंचकूला। कालका की युवती में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद अब यूरोप से आने वाला एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि, अभी इसके सैंपल जांच के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। इसके बाद ही विभाग ज्यादा जानकारी दे पाएगा।
विज्ञापन

41 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति करीब 8 दिन पहले यूरोप के फिनलैंड से सेक्टर 20 अपने माता पिता से मिलने आया था। उसने विदेश से आने के 8 दिन बाद खुद एक दिन पहले सैंपल करवाए थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को परिवार के पास पहुंची है। मरीज को अभी कोई भी लक्षण नहीं है और रिपोर्ट आने पर निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। पिछले 8 दिनों से वह घर पर अलग कमरे में आइसोलेट था। परिवार ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट के बारे में उन्हें आसपास के लोगों ने ही बताया। इसके बारे में न तो लैब ने कोई सूचना दी और न ही विभाग की ओर से कोई मैसेज आया।
विज्ञापन

वहीं, अब सेक्टर 20 सनसिटी सोसाइटी के दो टावरों में रहने वाले कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं। यहां पर संक्रमित मरीजों का कलस्टर भी बन गया था, जिसके बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाने को भी कहा गया था। वहीं, कालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली लड़की में एक दिन पहले ही ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। अब इसके परिवार में सभी सदस्यों के कोरोना जांच के लिए सैंपल दोबारा लिए जाएंगे। यहां पर सर्वे शुरू करवा दिया है और परिवार को भी 14 दिन तक होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed