फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona infected increased, 10 bed ICU and 30 bed general ward ready

पंचकूला में कोरोना के 47 नए मरीज सामने आए

Fri, 24 Jun 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corona infected increased, 10 bed ICU and 30 bed general ward ready
पंचकूला। जिले में वीरवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पंचकूला से 39 केस आए हैं, जबकि आठ केस बाहर से आए हैं। जिले में अब तक 163 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। वहीं तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 167 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 497 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44808 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44224 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 630201 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला टीकाकरण इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.2 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 88.3 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का नहीं हो रहा पालन
कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी सामाजिक दूरी और मास्क का पालन लोग नहीं कर रहे हैं। शहर के बस स्टैंड, होटल, सार्वजनिक स्थलों पर लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की अपील के बाद भी लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। यह हालात शहर के सभी बाजरों में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed