{"_id":"607f33188ebc3e245801d30c","slug":"corona-in-panchkula-2931-people-installed-kovishield-at-33-centers-the-number-of-elderly-people-is-more-pkl-office-news-pkl410996850","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : पंचकूला में 33 केंद्रों पर 2931 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई, बुजुर्गों की संख्या रही अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : पंचकूला में 33 केंद्रों पर 2931 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई, बुजुर्गों की संख्या रही अधिक
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को 2931 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 1362 वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड लगाई गई। 45-59 वर्ष से ज्यादा के 1068 लोगों के अलावा 113 हेल्थ वर्कर और 388 फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल रहे। टीकाकरण के लिए पंचकूला में 33 केंद्र बनाए गए थे।
इसमें से 21 सरकारी तो 12 निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि केंद्र ज्यादा इस वजह से बनाए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य पूरा कर दिया जाए। इसकी वजह यह भी है कि अब एक मई से 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा।
अब तक पंचकूला में 120985 लोगों को कोविशील्ड लगाई जा चुकी है। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 55733 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया गया है, जबकि 45-59 आयु वर्ग के 38966 लोगों को टीके लगाए गए हैं। इसमें से हेल्थ वर्करों को 10802 कोविशील्ड, फ्रंटलाइन वर्करों को 15484 कोविशील्ड लगाई गई है।