{"_id":"60510be88ebc3edc0649c714","slug":"corona-graph-increases-in-panchkula-125-infected-pkl-office-news-pkl40737322","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में कोरोना का ग्राफ बढ़ा, 125 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में कोरोना का ग्राफ बढ़ा, 125 संक्रमित मिले
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। कई हफ्ते दहाई के अंकों तक सिमटे रहने के बाद एक बार फिर 125 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस प्रकार 13 दिन में कोरोना के 785 मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को सामने आए 125 मामलों में 96 पंचकूला के हैं, जिसमें 47 पुरुष और 49 महिलाएं शामिल हैं। 29 मामले अन्य जिलों और प्रदेशों से संबंधित हैं। कोरोना से अब तक जिले में 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमण का रिकवरी रेट अब गिरकर 95.56 फीसदी पर आ चुका है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के इस सीजन के सबसे ज्यादा 125 मामले सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टों की संख्या बढ़ाकर एक हजार कर दी है। मंगलवार को बगावली, बरवाला, चंडीमंदिर, चौंकी, फतेहपुर, कालका, एमडीसी-4, एमडीसी-5, एमडीसी-6, नाडा साहिब, पिंजौर, पॉवर कॉलोनी, रायपुररानी, रामगढ़, समलहरी, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-12ए, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-19, सेक्टर-2, सेक्टर-20, सेक्टर-21, सेक्टर-24, सेक्टर-25, सेक्टर-26, सेक्टर-27, सेक्टर-28, सेक्टर-31, सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9 से संक्रमित मिले हैं।
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 194949 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 14973 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 11468 मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 10880 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। पंचकूला में संक्रमण के 439 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 194949 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 14973 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 11468 मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 10880 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। पंचकूला में संक्रमण के 439 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन