फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Four new cases of carona were reported from Panchkula, CMO said - keep in mind the instructions of Kovid

कोरोना : पंचकूला से कारोना के चार नए मामले सामने आए, सीएमओ बोलीं-कोविड के निर्देशों का रखें ध्यान

Wed, 01 Sep 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Corona: Four new cases of carona were reported from Panchkula, CMO said - keep in mind the instructions of Kovid
पंचकूला। जिले में कारोना के चार नए मामले सामने आए। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना के दो मामले सेक्टर-8 और एक-एक मामला सेक्टर-16 और 20 से सामने आया है। चारों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में 13 एक्टिव केस सामने आ गए हैं। पंचकूला में अब तक कुल 40366 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30685 केस हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में अब तक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंचकूला मंगलवार को 459 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 409395 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते कहा है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाए और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करें जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए, जिससे कि उनका बचाव किया जा सके। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील कर कहा कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed