फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Eight infected were found, active cases reached 13

कोरोना : आठ संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 13 पहुंचे

Mon, 27 Mar 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Corona: Eight infected were found, active cases reached 13
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। कोरोना ने जिले में फिर से दस्तक दी है। रविवार को आठ संक्रमित मिले हैं। इसमें पांच पंचकूला और तीन मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी को घर में क्वारंटीन किया गया है। इसमें सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ कर्मचारियों को मास्क पहनकर अस्पताल आने की सलाह दी गई है। पंचकूला में एक सप्ताह में 13 मामले आ चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अगर लोग जाएं भी तो मास्क जरूर पहनें। खांसी, जुकाम होने पर टिश्यू पेपर या रुमाल से नाक ढकना चाहिए। इसके अलावा अगर लोगाें में खांसी, बुखार और जुकाम है, वह ठीक नहीं हो रहा है तो लोगों को तुरंत कोरोना का टेस्ट करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed