फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Effect: Haryana Government Working on to Open Schools

कोरोना प्रभाव: हरियाणा में स्कूल खोलने की प्रक्रिया तेज, बच्चों के लिए अलग से बनेंगे निकासी गेट

Tue, 18 Aug 2020 12:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Corona Effect: Haryana Government Working on to Open Schools
फाइल फोटो
हरियाणा में सरकारी स्कूल खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कोरोना के मद्देनजर स्कूलों को खोलने से पहले सभी इंतजाम चुस्त-दुरुस्त किए जाएंगे। मनोहर सरकार ने उन सभी सरकारी स्कूलों में निकासी गेट बनाने के निर्देश दिए हैं, जिनमें सिर्फ प्रवेश गेट ही हैं।
विज्ञापन


निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि स्कूलों को खोलने से पहले सभी एहतियात बरती जानी है। जिन भी स्कूलों मौलिक, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में निकासी गेट नहीं हैं, उनमें तुरंत बनाएं। 17 अगस्त तक सभी से जानकारी मांगी गई थी, जिनमें से कुछेक की नहीं मिली है।
विज्ञापन


सरकार ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को खोलने से पहले सभी जगह निकासी गेट बनाने अनिवार्य हैं। बच्चों को स्कूल में जाने व निकासी के लिए अब अलग-अलग गेट होंगे। बिना निकासी गेट के किसी स्कूल को नहीं खोला जाएगा। बच्चे प्रवेश गेट से आएंगे व निकासी गेट से ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक सेकेंडरी शिक्षा के अनुसार स्कूल खोलने से पहले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतेंगे। जिस गेट से बच्चे स्कूल के अंदर जाएंगे, उससे बाहर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed