{"_id":"6069e43d8ebc3eda4d71b51a","slug":"corona-death-toll-more-than-three-times-since-march-in-haryana-panchkula-news-pkl409274573","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ः और खतरनाक हुआ कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ः और खतरनाक हुआ कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मार्च माह की अपेक्षा अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण की गति न सिर्फ तेज हुई है, बल्कि मरीजों की मौतों की संख्या में भी तीन गुना बढ़ोतरी हो चुक ी है। मार्च में प्रतिदिन औसतन 3 मरीजों की मौत हो रही थी, जो अप्रैल में औसतन 9 पहुंच गई है। मात्र चार दिनों में 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मार्च में कुल 107 मरीजों की मौत हुई थी।
सेहत विभाग के मुताबिक एक अप्रैल को प्रदेश में कोरोना के 8753 एक्टिव केस थे, जबकि अब चार अप्रैल को एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 12574 पहुंच गई है। रोजाना 1500 से अधिक नए केस आ रहे हैं। कुछ इसी प्रकार के हालात गंभीर मरीजों को लेकर भी है। चार दिनों में 50 गंभीर मरीजों और बढ़ गए हैं। गंभीर मरीजों की संख्या 197 पहुंच गई है। इनमें से 166 आक्सीजन और 31 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। एक अप्रैल को 9, दो को 10, तीन ्अप्रैल को 10 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
बाक्स
1904 नए केस, 7 की मौत : गुुरुग्राम में रिकार्ड 555 केस
रविवार को प्रदेश में कोरोना के 1904 नए केस मिले हैं, जबकि सात मरीजों की मौत हो गई। कैथल में तीन, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और सोनीपत में एक- एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, नए केस मिलने वाले जिलों में गुरुग्राम टॅाप पर है। रविवार को यहां गुरुग्राम में 555, पंचकूला 200, अंबाला 114, करनाल 185, फरीदाबाद 151 पानीपत 142, कुरुक्षेत्र 138, यमुनानगर में 98, सोनीपत 72 और रोहतक में 51 नए केस मिले हैं। इसी तरह हिसार में 45, जींद 34, नूंह 2, चरखीदादरी 5, फतेहाबाद 3, पलवल 12, भिवानी 16, झज्जर 38, महेंद्रगढ़ 5, सिरसा 31, रेवाड़ी में 4 केस मिले हैं। रविवार को प्रदेश का एक भी जिला ऐसा नहीं रहा, जहां पर नया केस नहीं मिला हो। रविवार को 33589 ने कोरोना का पहला टीका और 715 ने दूसरा टीका लगवाया। प्रदेश में अब तक कुल 1868130 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
बाक्स
फरीदाबाद में सबसे अधिक मौत
अब तक एक साल में कोरोना से मरने वालों की संख्या में फरीदाबाद जिला टॉप पर है। फरीदाबाद में 423, गुरुग्राम में 367, हिसार 337, करनाल 172 व यमुनानगर में 168 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, सबसे कम मौतों की बात करें तो महेंद्रगढ़ में 21, चरखीदादरी में 26, नूंह में 30 और पलवल में 35 मरीजों की मौत हो चुकी है।