फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Corona confirmed in six people in Panchkula, number of active patients reached 50, investigation of 11 foreign patients continues

कोरोना : पंचकूला में छह लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या 50 पहुंची, 11 विदेशी मरीजों की जांच जारी

Fri, 24 Dec 2021 12:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Corona: Corona confirmed in six people in Panchkula, number of active patients reached 50, investigation of 11 foreign patients continues
पंचकूला। जिले में छह नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर को 1416 मरीजों के सैंपल जांच के लिए गए थे। इसमें चंडीमंदिर की 30 वर्षीय महिला, सेक्टर-10 की 60 वर्षीय महिला और 64 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-12ए की 44 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 का 27 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-7 की 31 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या जिले में 50 पहुंच गई है। इसमें 35 होम आइसोलेटेड हैं। 15 को हॉस्पिटलाइज किया गया है। वहीं जिले में कोरोना का आंकड़ा 40640 और पंचकूला में 30927 पहुंच गया है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 381 है।जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओमिक्रॉन के प्रदेश में बाहर से आने वाले मामलों के मद्देनजर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आने वाले 11 मरीजों को ट्रेस करने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उनके सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं। अब तक विभाग ने विदेश से आने वाले 1665 मरीजों को रिपोर्ट किया है। इसमें 1654 यात्रियों को विभाग ट्रेस कर चुका है। जिले के 39 स्वास्थ्य केंद्रों पर वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 3763 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 637 पहले और 3126 दूसरे डोज वाले शामिल हैं। वहीं अब तक जिले में कुल 444675 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है। इसमें 475929 पहले और 375334 दूसरे डोज वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed