फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona confirmed in 138 people in the district, number of active patients reached 443

जिले में 138 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, सक्रिय मरीजों की संख्या 443 पहुंची

Mon, 01 Aug 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in 138 people in the district, number of active patients reached 443
पंचकूला। जिले में रविवार को 138 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसमें पंचकूला के 126 मरीज हैं, जबकि 11 लोग बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 450 पहुंच गई है। सात मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 443 मरीज अपने घरों पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सात मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 506 लोगों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए विभाग की टीम लगातार टीकाकरण अभियान चला रही है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 46827 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45959 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 418 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 647850 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed