{"_id":"62e98032ee12293c1a0573ed","slug":"corona-confirmed-among-118-people-in-the-district-the-number-of-active-reached-415-pkl-office-news-pkl4584257123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 118 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, सक्रिय की संख्या 415 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 118 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, सक्रिय की संख्या 415 पहुंची
विज्ञापन
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना जांच के लिए 159 सैंपल लैब भिजवाए थे। उनमें से मंगलवार को 118 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला के 82 मरीज संक्रमित मिले हैं जबकि 36 मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों से आए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 415 पहुंच गई है। इनमें आठ मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 407 लोग घरों में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को भी 710 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 46937 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 46104 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 418 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 648719 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।