{"_id":"610068b48ebc3e582d37acc6","slug":"corona-call-155260-in-case-of-online-fraud-dcp-police-alerts-people-to-avoid-online-fraud-pkl-office-news-pkl421571188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 155260 पर काल करें : डीसीपी, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 155260 पर काल करें : डीसीपी, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी मोहित हांडा का कहना है कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन कोई धोखाधड़ी हो तो वह तुरंत 155260 पर कॉल करें। कुछ शरारती तत्व ऑनलाइन बेवकूफ बनाकर ठगने का काम करते हैं। कभी फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर या अकाउंट हैक करके आपके परिचित के बीमारी का बहाना बनाकर एडमिट होने की बात कर पैसों की डिमांड करते हैं। फेसबुक के माध्यम से फ्रेंड बनकर और व्हाट्सअप के माध्यम से वीडियो काल करके ब्लैकमेल करते हैं।
इस प्रकार के साइबर अपराधियों से बचकर रहें। क्योंकि आज का जमाना रिकार्डिंग और स्क्रीन शॉट का है। अगर किसी से भी कोई बात करते हो तो सोच समझकर बातें करें । अपने बैंक खाता की जानकारी किसी को भी मोबाइल के माध्यम से ना दें। किसी भी अनजान के द्वारा की गई काल पर विश्वास ना करें। डीसीपी का कहना है कि किसी भी संस्था के बारे में जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर को गूगल पर सर्च ना करें। अगर कोई जानकारी या फोन नंबर लेना है तो सीधा उस संस्था की असल वेबसाइट से नोट करें।
आजकल शरारती तत्व साइबर ठगी करने के लिए आपको किसी अनजान नंबर से काल करके आमतौर पर व्यक्तियों के नाम काल करते कहते हैं कि मुझे किसी से पैसे लेने हैं। इस प्रकार के लोगों से सावधान रहें। इनसे बचने के लिए अपने दोस्तों और अपने परिचित को इस बारे में जानकारी दें । अगर आपके साथ पैसेे के संबंध में धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत इसकी सूचना साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन नंबर (155260) पर काल करके दें।