{"_id":"64385bd145bf42aeaa0f6a36","slug":"corona-120-new-infected-were-found-samples-of-504-people-were-taken-in-civil-hospital-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-558-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 120 नए संक्रमित मिले, सिविल अस्पताल में 504 लोगों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 120 नए संक्रमित मिले, सिविल अस्पताल में 504 लोगों के सैंपल लिए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सिविल अस्पताल में वीरवार को 120 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 504 सैंपल भी लिए गए हैं। नए संक्रमितों में 104 मामले पंचकूला और 16 मामले बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। लोगाें को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। वहीं अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।
मरीजों को टेस्ट करवाना चाहिए
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसमें सुबह और शाम की ओपीडी में आने वाले मरीजों की टेस्टिंग रेगुलर तौर पर की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। शहर की डिस्पेंसरी में होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट भी 12 घंटे के अंदर लोगों को ऑनलाइन फोन के मैसेज के माध्यम से दी जा रही है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को काउंटर पर रिपोर्ट नहीं लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों को फोन नंबर पर रिपोर्ट दी जा रही है। इससे लोग सामाजिक दूरी का पालन भी कर रहे हैं। वहीं टेस्टिंग बढ़ाने का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित रखना है।
16 अप्रैल से 8 बजे से शुरू होगी ओपीडी
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ उमेश मोदी ने बताया कि 16 अप्रैल से सुबह 8 बजे से ओपीडी शुरू हो जाएगी। वहीं दो बजे तक ओपीडी चलेगी। इसके बाद इवनिंग ओपीडी दो बजे से शाम को 6 बजे तक चलेगी। यह समर शेड्यूल जल्द लागू होगा।