{"_id":"6a0236d16ecaf31d8908d7b8","slug":"copper-wires-stolen-from-army-area-solar-plant-three-accused-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136318-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आर्मी एरिया के सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आर्मी एरिया के सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
32 किलो तांबे की तार और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर सैन्य क्षेत्र स्थित सोलर पावर प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजू, पिंटू और साहिल उर्फ राहुल उर्फ कीड़ा निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 32 किलोग्राम वजन की 250 मीटर कॉपर वायर और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 9 मई को चंडीमंदिर कैंट स्थित आर्मी अधिकारियों ने थाना चंडीमंदिर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सैन्य क्षेत्र में बने सोलर पावर प्लांट से देर रात कुछ युवक तांबे की तार चोरी कर रहे थे। घटना रात करीब तीन बजे की बताई गई है।
प्लांट पर तैनात आउटसोर्सिंग स्टाफ ने युवकों को सोलर पैनलों की तार काटते हुए देख लिया। कर्मचारियों ने शोर मचाकर आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी राजू और पिंटू से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी साहिल उर्फ राहुल उर्फ कीड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रामपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले की जांच एएसआई प्रवीण कुमार कर रहे हैं।