फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Convenience: Door to door garbage will be raised, people will not have to pay

सुविधा : डोर टू डोर उठेगा कूड़ा, लोगों को नहीं करना होगा भुगतान

Sun, 30 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Convenience: Door to door garbage will be raised, people will not have to pay
पंचकूला। नगर निगम की ओर से डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाए टेंडर में सबसे कम दर 2340 रुपये प्रति टन कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी तैयार हो गई है। जिस दिन से एजेंसी के जरिए कूड़ा उठाने का काम शुरू होगा, उस दिन से लोगों को मासिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा। पूरे निगम एरिया से करीब 145 टन रोजाना कूड़ा निकलता है। चयनित एजेंसी को हर घर से कूड़ा इकट्ठा करना होगा। कामर्शियल एरिया, पब्लिक और आवासीय एरिया के डस्टबिनों से भी कूड़ा उठाना होगा। गाड़ियों पर कूड़ा एकत्रित करने के लिए समय सारणी लिखनी होगी। एजेंसी को पिट्स, विंडरोज, बायो मेथेनेशन, आरडीएफ पेलेट्स इत्यादि प्लांट का टेक्नोलॉजी के हिसाब से नगर निगम की सलाह से प्रोसेसिंग करनी होगी।
विज्ञापन

1145 करोड़ का लगाया था टेंडर
नगर निगम ने 11.45 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था, लेकिन न्यूनतम बिड 14 करोड़ रुपये की मिली, जोकि निगम द्वारा निर्धारित राशि से ढाई करोड़ रुपये अधिक थी। इसी के चलते नगर निगम और अधिकारियों के बीच दो दौर की बातचीत हुई। 2340 रुपये प्रति टन तक कंपनी मान गई है। शहर भर से रोजाना 145 टन गारबेज उठता है। निगम ने काफी मंथन करके 2177 रुपये प्रति टन के हिसाब से टेंडर लगाकर बिडर्स को आमंत्रित किया था। अब मिनिमम बिड 2590 रुपये टन के हिसाब से मिली। कंपनी को मौके पर प्लांट भी लगाना है, जिससे गारबेज का डिस्पोजल हाथ के हाथ सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

एनजीटी की हिदायतों के अनुसार वेस्ट एकत्रित करना होगा
मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि एजेंसी को शहर के किसी भी घर से, वल्क वेस्ट जनरेटर, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से कोई भी चार्ज लेने का अधिकार नहीं होगा। एजेंसी को एनजीटी की हिदायतों के अनुसार वेस्ट एकत्रित करना होगा। शहर के कूड़े को अलग-अलग करके डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाना होगा। अर्बन लोकल बॉडी विभाग की कंसल्टेशन के हिसाब से पूरा कूड़ा 12 बजे से पहले एकत्रित करना होगा। पूरी मॉनिटरिंग के तहत मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक वेट ब्रिज, मूवेबल इन्वेंटरी, रेडियो फ्रिकवेंसी, एडेंटीफिनेशन डिवाइस लगानी होगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि इस समय शहर से जो लोग कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं, उनको भी एजेंसी के जरिए एडजस्ट किया जाएगा, ताकि किसी का रोजगार ना छीनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमाना वसूलते हैं पैसा
इस समय शहर के सेक्टरों में कई कूड़ा इकट्ठा करने वाले लोग काम कर रहे हैं, जोकि शहरवासियों से मनमाने रेट्स वसूल ले रहे हैं। अपनी मर्जी से कूड़ा इकट्ठा करने आते हैं और कई बार आते भी नहीं है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अब नगर निगम द्वारा एजेंसी को काम सौंपने के बाद शहर वासियों को ऐसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय यह लोग कूड़ा भी अलग नहीं करते, जिस कारण स्वच्छ सर्वेक्षण में भी निगम को काफी नंबरों का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed