फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Controversy over taking registration and examination fees from Class VIII children of Education Board

हरियाणा : शिक्षा बोर्ड के आठवीं के बच्चों से पंजीकरण और परीक्षा फीस लेने पर विवाद

Sun, 13 Feb 2022 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Controversy over taking registration and examination fees from Class VIII children of Education Board
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के आठवीं कक्षा के बच्चों से पंजीकरण और परीक्षा फीस लेने पर विवाद खड़ा हो गया है। 100 रुपये पंजीकरण और 450 रुपये परीक्षा फीस प्रति विद्यार्थी वसूलने का हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और अभिभावकों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे शिक्षा के अधिकार कानून (आरटीई) का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा, महासचिव प्रभु सिंह व प्रेस सचिव सतबीर गोयत ने कहा कि पूरे देश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा का नियम लागू है। जिसके तहत पहली कक्षा से आठवीं (6-14 आयु वर्ग) कक्षा तक कोई भी फीस नहीं ली जा सकती। यहां तक कि सामान्य विद्यालय के फंड की प्रतिपूर्ति सरकार करती है। ऐसी अवस्था में बोर्ड का कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से पंजीकरण और परीक्षा फीस लेना बिल्कुल गलत है। संघ इसका जोरदार विरोध करेगा। यदि शिक्षा बोर्ड की मनमानी यूं ही चलती रही, तो जन शिक्षा अधिकार मंच न्यायालय की शरण लेने से गुरेज नहीं करेगा। बोर्ड सरकारी स्कूलों की भी संबद्धता करवा रहा है, जबकि इसकी आवश्यकता नहीं है। जिस विद्यालय ने जानकारी के अभाव में संबद्धता फार्म नहीं भरा उनसे 5000 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। इसे संघ शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में उठा चुका है। जिस पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल के साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने हैरानी जताई है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से बात करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलते ही बच्चों के पंजीकरण फार्म भरने का कार्य सौंप दिया गया। यह अनुचित है। संघ राज्य कार्यकारिणी की 12 फरवरी की बैठक में इस पर ठोस निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed