{"_id":"649f35c5ae981fc139089427","slug":"controversy-over-plucking-berries-one-injured-with-an-ax-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-1727-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जामुन तोड़ने को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से एक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जामुन तोड़ने को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से एक को किया घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जामुन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक किशोर को कुल्हाड़ी से घायल करने का मामला सामने आया है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुुंचाया। जानकारी के अनुसार, मौली जांगरा निवासी कालिया ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को सेक्टर-5 में जामुन तोड़ रहा था।
उसी दौरान मुस्ताकअली सेक्टर-5 झुग्गी निवासी उससे लड़ने लगा। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पैर पर कुल्हाड़ी लगते ही वह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस झगड़े में मुस्ताकअली भी घायल हो गया। झगड़ा देखकर आसपास के लोग भारी संख्या में वहां एकत्रित हाे गए। किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।