फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Control room established to deal with incidents of fire in wheat crop

Panchkula News: गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Sat, 05 Apr 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Control room established to deal with incidents of fire in wheat crop
चंडीगढ़। पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने चल रहे कटाई के सीजन के दौरान गेहूं की फसल में आग लगने की संभावित घटनाओं से निपटने के मद्देनजर एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
विज्ञापन

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि ढीले या लटकते बिजली के तार और जीओ स्विच जो स्पार्किंग के कारण गेहूं के खेतों में आग लगने का कारण बन सकते हैं, उनसे निपटने के लिए यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन बिजली खतरों को समय पर हल करवाने के लिए नजदीकी सब-डिवीजनल कार्यालय, शिकायत केंद्र या कंट्रोल रूम (96461-06835, 96461-06836) या टोल-फ्री नंबर 1912 पर तुरंत रिपोर्ट करें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ढीले, लटकते तार या स्पार्किंग की घटनाओं की तस्वीरें, स्थान के विवरण सहित, व्हाट्सएप के माध्यम से 96461-06836 पर भेजी जा सकती हैं। कैबिनेट मंत्री ने सलाह दी कि कटाई की गई गेहूं को बिजली की लाइनों के नीचे या ट्रांसफॉर्मरों व जीओ स्विचों के पास न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि ट्रांसफॉर्मरों के आस-पास एक मरले में बोई गई गेहूं को पहले ही काट लें और खेतों में ट्रांसफॉर्मरों के चारों ओर 10 मीटर क्षेत्र को गीला रखें, ताकि चिंगारियों से होने वाली आग की संभावित घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने गेहूं के खेतों के पास सिगरेट या बीड़ी न पीने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed