फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Control obesity, it is the main cause of knee disease: Dr. Pradeep Agarwal

मोटापा करें कट्रोल, यह घुटनों की बीमारी का प्रमुख कारण : डॉ. प्रदीप अग्रवाल

Thu, 21 Nov 2024 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Control obesity, it is the main cause of knee disease: Dr. Pradeep Agarwal
पंचकूला। ट्राई सिटी के आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल का मानना है कि घुटनों की बीमारी का प्रमुख कारण हमारे शरीर का वजन बढ़ना है क्योंकि यदि हमारे शरीर का भार 10 किलो बढ़ता है तो हमारे प्रत्येक घुटने पर 40 किलो का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा अर्थात हमारे दोनों घुटनों को 80 किलो का अतिरिक्त बोझ सहना पड़ता है जिससे घुटनों के जोड़ जल्दी घिसने शुरू हो जाते हैं और व्यक्ति को चलने में परेशानी होती है। इसलिए मोटापा को कंट्रोल करना चाहिए।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रधान रविंद्र शर्मा ने बताया कि डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल आज सेक्टर 15 स्थित काउंसिल भवन में आयोजित मासिक परिवार मिलन समारोह में सैकड़ों बुजुर्गों को घुटनों की बीमारी की समस्या और निवारण पर विशेष संबोधन कर रहे थे। काउंसिल मीडिया प्रभारी भारत हितैषी ने बताया कि डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल के अनुसार योग और एक्सरसाइज घुटनों की बीमारी से बचाव के लिए काफी महत्वपूर्ण और लाभदायक भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर अग्रवाल ने संतुलित आहार के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि फास्ट फूड, एनर्जी ड्रिंक और सोडा के सेवन से बचना चाहिए और पानी से शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट रखना अत्यंत आवश्यक है। इस मासिक पारिवारिक मिलन के अवसर पर काउंसिल प्रधान रविंद्र शर्मा उप प्रधान डॉ.र जीएस चहल महासचिव करतार सिंह वित्त सचिव पवन गुप्ता सचिव विजय सचदेवा और अनेक गणमान्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed