फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Control form established for drainage of rain-rainy water, instructions to prepare a plan for permanent solution to the problem of water logging

बारिश..बरसाती पानी की निकासी के लिए कंट्रोल रूप स्थापित, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार करने के निर्देश

Fri, 30 Jul 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Control form established for drainage of rain-rainy water, instructions to prepare a plan for permanent solution to the problem of water logging
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वीरवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें उन्होंने मानसून के दौरान पंचकूला के कुछ सेक्टरों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई बारिश से पंचकूला के सेक्टर-19, 8, 9 और 10 में कुछ घरों में पानी भरने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं प्रभावित सेक्टरों का दौरा करें और जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए एक योजना तैयार करें, ताकि उस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करके लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का हल करना जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों का कर्तव्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सेक्टर जहां बरसात के दौरान जलभराव होती है, वहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व सिंचाई विभाग अपनी-अपनी वाटर पंपिंग मशीनों को मानसून के दौरान स्थापित करें। इसके अलावा मशीन ऑपरेटर की रोटेशन के हिसाब से ड्यूटी निर्धारित की जाए, ताकि आवश्यकता अनुसार इन मशीनों को प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि मशीन ऑपरेटर का फोन नंबर संबंधित रेजिडेंट वेलफेयर ऐसोसिएशन को मुहैया करवाया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग इनसे संपर्क कर सकें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए हैं उनकी जांच की जाए और अगर कोई खामी पाई जाती है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

घग्गर-टांगरी में लोगों को प्रवेश करने से रोका जाए
ज्ञानचंद गुप्ता ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान घग्गर, टांगरी व अन्य नदी-नालों में लोगों के प्रवेश करने पर रोक लगाने के लिए लागू की गई धारा-144 की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करवाई जाए, ताकि इस वजह से होने वाले हादसों को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में धारा-144 के अंतर्गत नदी व नालों की 20 मीटर परिधि में प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा 28 स्थानों की पहचान की गई है जहां संबंधित एसएचओ को गश्त लगाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे जिला में दुकानों, रेस्टोरेंटों व हुक्का बार में सरकार द्वारा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत तय की गई समय सीमा की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने फ्लड रूम किया स्थापित
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव व पानी की निकासी के संबंध में समस्याओं के निवारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित किया है। समस्याओं के समाधान के लिए जिला का कोई भी नागरिक बाढ़ नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0172-2562135 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह फोन नंबर 24 घंटे-सातों दिन कार्य करेगा और इस नंबर पर आने वाली सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम द्वारा भी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जलभराव व पानी की निकासी के संबंध में अपनी समस्याओं के संबंध में जिला का कोई भी नागरिक फोन नंबर 0172-2583695 या 1800-180-2013 पर संपर्क कर सकता है। यह नंबर भी 24 घंटे-सातों दिन कार्य करेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम पंचकूला रिचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु व अनेक विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed