फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Contract killing plot exposed, deal struck to murder uncle and nephew for Rs 1 lakh

Panchkula News: कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश का खुलासा, एक लाख में चाचा-भतीजे की हत्या का हुआ था सौदा

Fri, 24 Oct 2025 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 24 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Contract killing plot exposed, deal struck to murder uncle and nephew for Rs 1 lakh
पांच आरोपियों की तलाश में छापे मार रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मलोया थाना पुलिस ने चाचा-भतीजे की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश का खुलासा किया है। यह गैंग एक लाख रुपये में दोनों की हत्या करने की योजना बना रहा था।
देसी कट्टे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार 17 साल के आरोपी नाबालिग को पुलिस ने जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं फरार चल रहे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को गठन किया गया है।
विज्ञापन

मलोया थाने के एसएचओ जसबीर सिंह के नेतृत्व में टीम 20 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे डड्डूमाजरा कॉलोनी में गश्त कर रही थी। टीम जब मकान नंबर-2832 के पास पहुंची तो सामने पार्क में मौजूद तीन-चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक नाबालिग को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि वह सेक्टर-38 वेस्ट स्थित चार मंजिला मकानों में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो कारतूस मिले। पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों साहिल उर्फ ब्रैड उर्फ माजरी, रिदम उर्फ नोनी और सूरज उर्फ कांचा के साथ पार्क में मौजूद था। वे सभी बानो, दीपक, बबली और विशाल से एक लाख रुपये लेकर रोहन और उसके चाचा बंटी की हत्या करने की साजिश रच रहे थे।

नाबालिग ने बताया कि बानो, दीपक, बबली और विशाल की रोहन व बंटी से पुरानी रंजिश थी। उन्होंने ही हत्या का ठेका दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अन्य फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed