फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Contaminated drinking water being supplied in Punjab, 461 samples fail

Panchkula News: पंजाब में सप्लाई हो रहा दूषित पेयजल, 461 सैंपल फेल

Sun, 26 Oct 2025 09:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water being supplied in Punjab, 461 samples fail
जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, छह महीने में सूबे के 9145 गांवों में की जांच
विज्ञापन

राजिंद्र शर्मा
चंडीगढ़।
पंजाब के कई गांवों में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। छह महीने तक गांवों में पीने के पानी की जांच की गई। इस दौरान पानी के 40720 सैंपल लिए गए जिनमें 461 सैंपल फेल पाए गए हैं। जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार जांच में कई क्षेत्रों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। दूषित पानी कई तरह की बीमारियों को न्योता दे रहा है। यह हैजा, दस्त, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां का कारण बन रहा है। साथ ही इससे पेट से जुड़ी समस्याओं के अलावा पानी में मौजूद भारी धातुओं से कैंसर का भी खतरा है। प्रदेश में पीने के पानी की जांच के लिए 33 लैब हैं। इनमें 31 लैब एनएबीएल (परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड) से मान्यता प्राप्त हैं। इन लैब में पानी के सैंपलों की जांच की गई है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पानी के 40720 सैंपल लिए गए और 40660 की लैब में जांच गई। इनमें से 461 सैंपल फेल हो गए। 59 मामलों में पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को साफ पानी प्रदान किया जा सके। इसके अलावा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से भी पानी की जांच की जा रही है ताकि समय पर जांच करके दूषित पानी से होने वाली बीमारियों पर रोक लगाई जा सके। छह महीने में 9145 गांवों में 78518 फील्ड टेस्ट किए जा चुके हैं। जहां कहीं भी दूषित पानी की समस्या सामने आती है तो विभाग के संज्ञान में लाया जाता है ताकि साफ पानी मुहैया करवाने के लिए तुरंत उचित कदम उठाए जा सके। अगर पूरे देश भर की बात की जाए तो 2843 लैब में 39,40,482 सैंपल टेस्ट किए गए हैं जिनमें 1,04,836 फेल हो गए हैं। हालांकि सरकारों की तरफ से 29,160 मामलों में साफ पानी की व्यवस्था के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


99.67 फीसदी स्कूलों में नल से पानी की आपूर्ति शुरू
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 22,389 स्कूल हैं जिनमें से 22,315 में नल से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। इस तरह 99.67 फीसदी स्कूलों को कवर कर लिया गया है और बाकी बचे स्कूलों में भी जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अनुमान है कि भारत में सभी घरों में सुरक्षित रूप से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने से डायरिया व अन्य बीमारियों से होने वाली लगभग 4 लाख मौतों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed