फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Contact with villages is lost, relief is reaching with difficulty

Panchkula News: गांवों का संपर्क टूटा, बमुश्किल पहुंच रही राहत

Tue, 02 Sep 2025 09:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Contact with villages is lost, relief is reaching with difficulty
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ की वजह से विभिन्न जिलों में गांवों का संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है। इन गांवों में राहत सामग्री बमुश्किल पहुंच रही है। पहाड़ों का पानी दरियाओं के साथ-साथ खड्डों के जरिये गांवों तक पहुंच रहा है। इसके अलावा कैचमेंट क्षेत्रों से भी काफी पानी पंजाब में पहुंच रहा है। इसी वजह से दरियाओं किनारे बसे गांवों को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए बनाए गए तटबंधों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इसी वजह से भाखड़ा डैम के आसपास करीब 12 तटबंध को नुकसान पहुंचा है। उनके अनुसार भाखड़ा का जलस्तर भी 24 घंटे में 4 फीट तक बढ़ा है। अब यदि पहाड़ों पर ज्यादा बारिश न हुई तो यहां पंजाब में बाढ़ के हालात भी कुछ काबू में आ सकते हैं।
विज्ञापन


मंत्री, विधायक भी विभिन्न इलाकों में बाढ़ बचाव कार्याें में जुटे
पंजाब सरकार के सभी मंत्री व विधायक भी विभिन्न इलाकों में बाढ़ बचाव कार्याें में जुटे हुए हैं। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पठानकोट जिले के भोआ विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कथलौर पुल, कोलियान अड्डा, पम्मा, सियोंटी तरफ और नरोट जैमल सिंह का दौरा किया। हरपाल चीमा द्वारा भोआ विधानसभा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के चार ट्रक भी रवाना किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए संगरूर जिले के मकरोर साहिब के पास घग्गर और सुनाम के सरहिंद चो का दौरा किया। मंत्री मोहिंदर भगत सुल्तानपुर लोधी तहसील के मंड इंदरपुर और भरोआना गांव पहुंचे और बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने ससराली कॉलोनी के पास सतलुज नदी धुस्सी बांध का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश जारी किए। मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में गैब पुल पर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने अजनाला और रमदास जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए राहत सामग्री की 15 ट्रॉलियां, खाद्य सामग्री, दवाओं और पशुओं के लिए चारा ले जाने वाले 10 छोटे वाहनों की व्यवस्था की है।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह होशियारपुर के पंडोरी खजूर गांव पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए किए जा रहे आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बेदी छन्ना गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article