फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Consumers will be able to install meter themselves for use of ground water in Punjab

पंचकूला: पंजाब में भूजल के इस्तेमाल के लिए उपभोक्ता स्वयं लगा सकेंगे मीटर

Sat, 11 Feb 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Consumers will be able to install meter themselves for use of ground water in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब में भूजल के इस्तेमाल के लिए उपभोक्ता स्वयं मीटर लगा सकेंगे। प्रतिमाह 1500 क्यूबिक मीटर से कम भूजल की रीडिंग मैकेनिकल मीटर से होगी, जबकि इससे ऊपर उपभोक्ताओं को टेलीमेट्री के साथ डिजिटल वाटर मीटर लगवाना होगा। खास यह है कि मीटर रीडिंग पंजाब वाटर रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडब्ल्यूआरडी) के ऑनलाइन पोर्टल से कनेक्ट की जा सकेगी। इससे जहां प्राधिकरण का काम आसान होगा वहीं, उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। गौर हो कि पंजाब जल नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने बीते 1 फरवरी से राज्य में भूजल दोहन की नई नीति को लागू किया है। पीडब्ल्यूआरडी के चेयरमैन करण अवतार सिंह ने बताया कि उपभोक्ता ने जरूरी विशेषताओं वाला पानी का मीटर लगवाया है या नहीं, इसको लेकर जांच करने के लिए कमेटियां औचक निरीक्षण करेंगी। अथॉरिटी की तरफ से अपना ऑनलाइन पोर्टल स्थापित किया जा रहा है, जो जल्द ही कार्यशील हो जाएगा। इसके साथ टेलीमेट्री वाले सभी डिजिटल वाटर मीटर अपने आप ही वाटर मीटर रीडिंग अथॉरिटी के ऑनलाइन पोर्टल को भेजे जा सकेंगे।
विज्ञापन

कमेटी उपभोक्ता द्वारा जमा करवाई जल संरक्षण स्कीमों का निरीक्षण भी करेगी। अथॉरिटी की तरफ से निरीक्षण और मंजूरी के बाद जल संरक्षण करने वाला उपभोक्ता 2.50 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर के बराबर जल संरक्षण क्रेडिट का हकदार होगा। जल संरक्षण स्कीमें उपभोक्ता की इमारत के अंदर या बाहर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed