फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction workers erupted in Raipur Rani and Narayanpur.

Panchkula News: रायपुररानी और नारायणपुर में निर्माण मजदूरों का गुस्सा फूटा

Wed, 10 Dec 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Construction workers erupted in Raipur Rani and Narayanpur.
14 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होगा रोष प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
रायपुररानी। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा से संबंधित सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने रायपुररानी और नारायणपुर में निर्माण मजदूरों के साथ बड़े पैमाने पर बैठकें कीं। इन बैठकों में मजदूरों ने अपने हकों पर हो रहे लगातार हमलों के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया और 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठकों में लच्छी राम शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड का पोर्टल बंद कर दिया है, जिससे लाखों मजदूरों का पंजीकरण रूक गया है और उनकी कल्याणकारी योजनाएं ठप हो गई हैं। पेंशन, प्रसूति सहायता, स्कॉलरशिप, कन्यादान, मृत्यु सहायता जैसी योजनाएं बंद हो गई हैं, जबकि बोर्ड के कोष में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पड़ी है। यह पैसा मजदूरों के हक का है, जो सरकार खर्च नहीं कर रही। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए लेबर कोड को मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यह कानून मजदूरों की मजदूरी, काम के घंटे, सुरक्षा और कल्याण योजनाओं को कमजोर करने के लिए है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और मनरेगा के तहत काम देने में भी सरकार नाकाम हो गई है, जिससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ी है।

अपील- एकजुट होकर उठाएं अपनी आवाज
लच्छी राम शर्मा ने मजदूरों से अपील की कि धर्म और जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट हो जाएं और 14 दिसंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचकर अपनी आवाज उठाएं। यह लड़ाई हमारे अस्तित्व और अधिकारों की है। अगर हम एकजुट होते हैं, तभी कुछ बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed