फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction on HSVP land in Rajiv Colony, team stopped

राजीव कॉलोनी में एचएसवीपी की जमीन पर निर्माण, टीम ने रुकवाया

Mon, 11 Oct 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Construction on HSVP land in Rajiv Colony, team stopped
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एक तरफ जहां लगातार अवैध अतिक्रमण हटा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ दबंग राजीव कॉलोनी में कानून को ठेंगा दिखाकर विभाग की करोड़ों रुपये की जमीन पर निर्माण कर रहा है। इस मामले की जैसे ही विभागीय के अधिकारियों को सूचना मिली टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन, सरकारी जमीन पर निर्माण करने वाले दबंगों ने उनकी एक नहीं सुनीं। टीम ने पुलिस बुलाई। इसके बाद पुलिस के जाते ही निर्माण फिर शुरू हो गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाएंगे और निर्माण को गिराएंगे। विभाग की जिस जमीन पर अवैध निर्माण चल रहा है, वहां पर 33 नंबर ट्यूबवेल लगा हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी ने बताया कि राजीव कॉलोनी के लोगों ने उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति डॉ. राम प्रसाद को दी, जो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की, लेकिन दबंग पीछे नहीं हटे। इसके बाद डॉ. राम प्रसाद ने पूरे मामले की लिखित शिकायत एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश संधू की दी। इस पर कड़ा संज्ञान लेकर उन्होंने मौके पर टीम को भेजा। टीम में शामिल एसडीओ राजवीर सिंह (सर्वे), सुपरवाइजर मान सिंह ने मौके पर पहुंचकर काम रोकने का आदेश दिया। दबंगों ने उनकी बात नहीं सुनी। इस पर टीम में शामिल अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बुला ली। इससे काम रुक गया, लेकिन जैसे ही टीम वहां से हटी दोबारा काम शुरू हो गया। इस मामले को लेकर जब एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश संधू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी, जिसे टीम को भेजकर रुकवा दिया गया है। वहीं, यदि दोबारा निर्माण कार्य किया गया तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए डीसीपी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed