Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction of Rajipur-Surajpur main road begins

Panchkula News: रजीपुर–सूरजपुर मुख्य सड़क का निर्माण शुरू

Mon, 05 Jan 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Construction of Rajipur-Surajpur main road begins
सड़क पर पेवर ब्लॉक और तारकोल का काम, विभाग नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। रजीपुर–सूरजपुर मुख्य सड़क मार्ग पर आधुनिक निर्माण के तहत सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना की लागत लगभग 2.32 करोड़ रुपये है। सड़क का आधा हिस्सा पेवर ब्लॉक और आधा हिस्सा तारकोल से बनाया जाएगा।
निर्माण कार्य के दौरान सड़क के किनारों पर पत्थर लगाए जा रहे हैं और सड़क के बीच गटका डालकर मजबूत बेस तैयार किया जा रहा है। इसके बाद पेवर ब्लॉक और तारकोल बिछाने का काम होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के जेई अश्वनी पांडे और एसडीओ राम सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। विभाग ने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पर गटके की कई परतें बिछाने के बाद आगे का निर्माण किया जाएगा। रामपाल सोढी, बबली रावत, गुरदेव चौधरी, सुनील चौधरी, राम करन, ज्ञान चंद गुप्ता और ऑटो यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed