फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction of bridge on Kaishalya Dam will make the journey of Rs 50,000 easier

Panchkula News: काैशल्या डैम पर पुल बनने से 50 हजार की राह होगी आसान

Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Kaishalya Dam will make the journey of Rs 50,000 easier
पुल के लिए बनाई जा रही रोड। संवाद 
पंचकूला। कौशल्या डैम पर बनाया जाने वाला करीब 210 मीटर शेष पुल का काम जल्द शुरू हो जाएगा। पुल की राह में रोड़ा बने करीब 200 पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग ने एनओसी जारी कर दी है। एक साल से पुल का काम अधर में लटका हुआ था। इस पुल के बनने से 50 हजार लोगों की राह आसान हो जाएगी। एचएसवीपी ने कौशल्या डैम पर पुल बनाने से पहले वन विभाग से अनुमति नहीं ली थी। बाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से एनओसी के लिए आवेदन और रुपये जमा कराने के बाद काफी समय दस्तावेजों की जांच में मामला लटका रहा।
विज्ञापन

एनओसी मिलने के बाद विभाग पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर विभाग शेष काम शुरू कर देगा।
20 करोड़ रुपये खर्च किए : पुल को हाईवे से जोड़ने के लिए एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से कौशल्या डैम पर किया गया है। एचएसवीपी की ओर से इस प्रोजेक्ट पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट का काम पुरा होते ही हिमशिखा, भगवानपुर सहित दर्जनों गांव व सेक्टर-4 सहित आसपास विकसित होने वाले नए सेक्टरों को अतिरिक्त मार्ग मिल जाएगा। इस मार्ग का करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। अतिरिक्त मार्ग के साथ कौशल्या डैम पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस सड़क से डैम के आस-पास बसी आबादी को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सड़क को काफी ऊंचा बनाया गया, जिससे बांध का पानी आवासीय क्षेत्र में आने की आशंका कम हो गई है। इस सड़क को भव्य रूप दिया गया है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को आनंद की अनुभूति हो सके। इसीलिए इस सड़क पर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों के कारण यह सड़क रात के समय दूर से ही जगमगाती हुई दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed