{"_id":"66722901b0cca85dec0f0e5c","slug":"conspiracy-was-hatched-while-watching-crime-patrol-fake-marriage-with-five-hindus-panchkula-news-c-87-1-pan1001-113011-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्राइम पेट्रोल देख रची थी साजिश, पांच हिंदुओं से रचाई फर्जी तरीके से शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्राइम पेट्रोल देख रची थी साजिश, पांच हिंदुओं से रचाई फर्जी तरीके से शादी
विज्ञापन
2017 में मशहूर यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ भी दर्ज करवाया था केस
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। क्राइम पेट्रोल देखकर एक महिला ने साजिश रची। अपना मुस्मिल धर्म छिपाकर पांच शादियां रचाईं। महिला जिन व्यक्तियों से शादी करती थी, कुछ दिन बाद उन्हीं के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज करा देती थी। इसका खुलासा आरोपी महिला ने पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान किया है। पुलिस ने महिला से फर्जी तौर पर तैयार किए गए दस्तावेज और शादियों के फोटो व वीडियो भी बरामद किए हैं। आरोपी महिला को 5 दिन की रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गाैरतलब है कि आरोपी महिला ने धोखाधड़ी की नीयत से पंचकूला निवासी एक व्यक्ति से शादी की और उससे 30 लाख रुपये ठगे थे। इस मामले में पुलिस ने 26 मार्च को मामला दर्ज किया था। आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर 13 जून को अदालत में पेश किया था।
यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ दर्ज करवाया था मामला
मशहूर यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ भी आरोपी महिला ने 26 दिसंबर 2017 को गुरुग्राम महिला थाना में केस दर्ज करवाया था। इसमें पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 120-बी, 354 और 384 के तहत मामला दर्ज किया था।