{"_id":"6a7790e685bec630d80f39c1","slug":"consensus-reached-in-collegium-election-mukesh-mittal-elected-unopposed-panchkula-news-c-87-1-pan1010-139759-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कॉलेजियम चुनाव में बनी सहमति, मुकेश मित्तल निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कॉलेजियम चुनाव में बनी सहमति, मुकेश मित्तल निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
कपिल सेन गोयल ने नाम वापस लिया, अब 21 कॉलेजियम सदस्यों के लिए होगा मतदान
118 में से 97 कॉलेजियम सदस्य अब तक निर्विरोध चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अग्रवाल समाज के कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव में सर्वसम्मति की पहल लगातार मजबूत हो रही है। कॉलेजियम नंबर-64 से कपिल सेन गोयल ने मुकेश मित्तल के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया, जिससे मुकेश मित्तल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसके साथ ही अब 118 कॉलेजियम सदस्यों में से शेष 21 पदों के लिए रविवार को मतदान होगा।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पहले 54 कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। इसके बाद समाज के वरिष्ठ सदस्यों सत्य प्रकाश अग्रवाल, जगमोहन गर्ग, तेजपाल गुप्ता, डॉ. नरेश मित्तल और कुलभूषण गोयल समेत अन्य लोगों ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने के प्रयास किए। इन प्रयासों के तहत 42 अन्य प्रत्याशियों ने भी नाम वापस ले लिए, जिससे निर्विरोध चुने गए सदस्यों की संख्या बढ़कर 96 हो गई थी।
इसी क्रम में कपिल सेन गोयल के नाम वापस लेने के बाद मुकेश मित्तल भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए और निर्विरोध चुने गए कॉलेजियम सदस्यों की संख्या 97 पहुंच गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। जहां संभव हो, वहां सर्वसम्मति से चयन कराया जा रहा है ताकि आपसी संबंधों में किसी प्रकार का मनमुटाव न हो।
विज्ञापन
समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि 118 कॉलेजियम सदस्यों के चयन के बाद इन्हीं में से प्रधान का चुनाव किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि प्रधान का चयन भी आपसी सहमति और सर्वसम्मति से हो। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा एकता, समरसता और भाईचारे की भावना को प्राथमिकता देता आया है और आगे भी इसी परंपरा को बनाए रखेगा।