फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress's promise of loan waiver in Rajasthan turned out to be hollow: Chief Minister

राजस्थान में कांग्रेस का कर्जा माफ करने के वादा खोखला निकला : मुख्यमंत्री

Mon, 22 Apr 2024 04:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Congress's promise of loan waiver in Rajasthan turned out to be hollow: Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को रायपुररानी में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी पर निशाना साधकर उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसानों का कर्जा माफ करने के वादा कांग्रेस का खोखला निकला। भाजपा ने दस वर्ष में अनेक विकास कार्य करवाए हैं।

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति की शुरूआत नारायणगढ़ से नहीं रायपुररानी से हुई है। जनसभा के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें रायपुररानी को उपमंडल का दर्जा देने, रेस्ट हाउस बनवाने, सीवरेज लाइन डालने, कम्युनिटी हॉल बनवाने, बस स्टैंड और त्रिलोकपुर के नजदीक चौक बनवाना, पॉलिटेक्निक कॉलेज बनवाना, फायर ब्रिगेड स्टेशन निर्माण सहित कई मांगें शामिल हैं। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, विशाल सेठ, पवन सैनी, अजय शर्मा, इंद्र लाल जुनेजा, सतीश सैनी, पंचराम सैनी, बहादुर राणा, देश राज पोसवाल, सुभाष शर्मा सहित कई भाजपा नेता और गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने से हटा दुकानों का अतिक्रमण
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्यक्रम के तहत सुबह ही सभी दुकानों के अतिक्रमण हटाए गए। इससे सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही में सुधार हुआ। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई की। सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे अतिक्रमण को हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत के खिलाफ शिकायत आती है तो जरूर कार्रवाई होगी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जजपा पर टिप्पणी कर कहा कि दुष्यंत चौटाला अपने गिरेबान में झांके और देखे कि हमने क्या किया है और क्या नहीं। उनके खुद के विधायक ने विधानसभा में भ्रष्टाचार को लेकर भला बुरा कहा है। उनको खुद समझना चाहिए कि जो विधायक उनके चुनाव निशान पर चुनकर आए उनके खिलाफ ही भला बुरा कह रहे हैं। भाजपा सरकार पारदर्शिता के आधार पर काम करती है। भ्रष्टाचार से भाजपा का किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर दुष्यंत चौटाला के खिलाफ हमारे पास कोई शिकायत आती है तो जरूर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed