{"_id":"6859aed4e2b6a2c73e066ab3","slug":"congressmen-fought-against-the-government-rana-gurjeet-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-110814-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ लड़ी लड़ाई : राणा गुरजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ लड़ी लड़ाई : राणा गुरजीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हलका पश्चिमी उपचुनाव में मिली हार के बाद चुनाव इंचार्ज पूर्व मंत्री राणा गुरजीत, पूर्व मंत्री परगट सिंह सहित कई सीनियर कांग्रेसी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु से मिलने उनके घर पहुंचे। राणा ने कहा कि चुनाव नेताओं ने इकट्ठा मिल कर लड़ा था। यह हार अकेले आशु की नहीं बल्कि उन सभी नेताओं की है, जो चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
राणा गुरजीत ने कहा कि कांग्रेसियों ने ईमानदारी से सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन लोगों ने जो फैसला दिया है वह मंजूद है। राणा गुरजीत ने संजीव अरोड़ा को बधाई देने के साथ-साथ सलाह दी कि उन्होंने लोगों से जो वादे किए हैं, उसे पूरा जरूर करें। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि हार का अफसोस नहीं है। 2027 में कांग्रेस पूरी हिम्मत के साथ लड़ेगी और चुनाव जीतेगी।
एकतरफा नहीं होने दिया चुनाव : आशु
कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव को एकतरफा नहीं होने दिया। सरकार को फ्री रन नहीं होने दिया। लोगों ने जो फतवा दिया है वे उसे कबूल करते हैं। साथियों और नेताओं ने पूरी हिम्मत के साथ चुनाव लड़ा है। साथ ही कहा कि हार की जिम्मेदारी उनकी है। वे जिम्मेदारी कबूल करते हैं। वहीं, उन्हाेंने आप के संजीव अरोड़ा को बधाई दी।