{"_id":"5f7791628ebc3e74f561f673","slug":"congress-workers-set-out-on-foot-march-pkl-office-news-pkl3897454122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
पंचकूला। कांग्रेस की ओर से किसान मजदूर बचाओ दिवस के अवसर पर पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला गया। मार्च विभिन्न स्थानों से होता हुआ चरखा चौक सेक्टर-1 पहुंचा। जहां महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इसकी अगुवाई पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रंजीता मेहता, पूर्व मेयर रविंद्र रावल, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया ने की।
नेताओं ने कहा कि आज किसानों, मजदूरों और मेहनतकशों के सबसे बड़े हमदर्द महात्मा गांधी जी की जयंती है। गांधी कहते थे कि भारत की आत्मा भारत के गांव, खेत और खलिहान में बसती है। आज ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी है। लेकिन आज देश का किसान और खेत मजदूर कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुभाष निषाद, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुषमा खन्ना, युवा कांग्रेस सचिव अनिल चौहान, युवा नेता अंकुश निषाद, रामप्रसाद, जसबीर सिंह, करन दिवाकर ,जसविंदर कौर सोनिया ,गीता कागरा, प्रिंस पंडित, बबलू, अभिषेक सैनी, कमलेश लोहाट, सुषमा खन्ना, डॉ. राम प्रसाद, बालक राम, अछरु राम, राजीव भुक्कल, कुलजीत वड़ैच, शरणजीत कौर, विकास चौधरी, सुनीता देवी, विनोद कुमार, गौतम प्रसाद, कमलेश शर्मा, कमलेश लोहाट, ओम शुक्ला, नरेश शर्मा, पवन जैन सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।