फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress will launch a massive campaign on the ground, Hooda will take charge

कांग्रेस धरातल पर छेड़ेगी अभियान, हुड्डा संभालेंगे कमान

Thu, 23 Sep 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress will launch a massive campaign on the ground, Hooda will take charge
चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस जमीनी स्तर पर सरकार के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ेगी। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा इसकी कमान संभालेंगे। बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में गठबंधन सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के बाद हरियाणा में हुड्डा भी सक्रिय हो गए हैं। टीम हुड्डा काफी समय से प्रदेशाध्यक्ष बदलने को लेकर आलाकमान पर दबाव बनाए हुए है।
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ हुड्डा के व्यापक अभियान को उनके शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें किसान आंदोलन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अधूरी घोषणाएं व भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक इत्यादि कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे होंगे। हुड्डा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास पर हुई बैठक में 5 विधायक शामिल नहीं हुए। कुलदीप बिश्नोई विधानसभा टीम के साथ अन्य राज्यों के दौरे पर हैं। उनके अलावा शैली, रेणु बाला व चिरंजीव इत्यादि ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन

हुड्डा ने बैठक में मौजूद विधायकों से भी सुझाव लिए और उनकी विचार जाने। अधिकतर विधायकों ने सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जिला, खंड, विधानसभा व बूथ स्तर पर अभियान चलाने को कहा। विधायकों ने एक सुर में कहा कि कांग्रेस ने बीते मानसून सत्र में सरकार को मजबूती से सदन में घेरा है। अब उन मुद्दों को धरातल पर उतर कर अभियान छेड़ने की जरूरत है। कुछ विधायकों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। विधायक पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस अभियान में साथ जोड़ें। किसी भी स्तर पर गुटबाजी नहीं दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार जनआकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है। किसान सड़क पर बैठे हैं, उनसे वार्ता करने के बजाय लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार को आंदोलन जल्द खत्म कराना चाहिए। बेरोजगारी प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। अनेक घोटाले इस सरकार में हुए हैं, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनता से किए वादे सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। इन सब मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान पूरे प्रदेश में छेड़ा जाएगा। अभियान की रूपरेखा क्या रहेगी। इसकी जानकारी हुड्डा वीरवार को प्रेस वार्ता में देंगे। अभियान में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को आमंत्रित किया जाएगा या नहीं, इस पर से पर्दा हुड्डा के जवाब से ही उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed