फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will form a panel of three names for the appointment of district presidents in Haryana

सबको साधना बड़ी चुनौती : हरियाणा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस बनाएगी तीन नामों का पैनल

Sun, 04 Apr 2021 12:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Apr 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Congress will form a panel of three names for the appointment of district presidents in Haryana
कांग्रेस - फोटो : फाइल

हरियाणा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस तीन नामों का पैनल बनाएगी। प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल इसमें जुटे हुए हैं। नियुक्तियों में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के साथ ही नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व अन्य बड़े नेताओं को साधना है।

विज्ञापन


नई दिल्ली में अगले हफ्ते होने वाली दो दिवसीय बैठक में सैलजा के साथ चर्चा कर बंसल तीन-तीन नामों का पैनल हर जिले में तैयार कर अन्य नेताओं से रायशुमारी करेंगे। इसके बाद मंजूरी के लिए सूची पार्टी आलाकमान को भेज दी जाएगी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंजूरी मिलने के बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


सबसे मजबूत नेता को पार्टी आलाकमान जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपेगा। पैनल में शामिल दो अन्य नामों को जिला कार्यकारिणी में अहम ओहदा सौंपा जाएगा। बंसल सभी को साथ लेकर नियुक्तियों को सिरे चढ़ाना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि बेवजह कोई विरोध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल हुए, सैलजा नहीं खड़ा कर पाईं संगठन
प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस का संगठन नहीं है। पूर्व में प्रदेशाध्यक्ष व अब अपनी नई पार्टी बना चुके अशोक तंवर के कार्यकाल में भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाई न ही धरातल तक संगठन बना। अब सैलजा को बने हुए भी दो वर्ष होने वाले हैं, ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता संगठन खड़ा करने की है।


पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर जल्द मंथन
विवेक बंसल का कहना है कि पैनल तैयार करने के लिए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर जल्द मंथन करने वाले हैं। रिपोर्ट पर मंथन के बाद हर जिलाध्यक्ष के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बनाएंगे। जिलाध्यक्ष व अन्य नियुक्तियों पर आलाकमान अंतिम मुहर लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed