फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress took out Azadi Gaurav Yatra from Kalka to Pinjore

काली माता मंदिर से कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congress took out Azadi Gaurav Yatra from Kalka to Pinjore
कालका। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से श्री काली माता मंदिर से पिंजौर गार्डन तक सात किमी लंबी आजादी गौरव यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सीडब्ल्यूसी की सदस्य कुमारी सैलजा ने बतौर मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ कालका के विधायक प्रदीप चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी गौरव यात्रा निकाली जा रही है। यह न केवल एक पदयात्रा है, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि है। जिनके बलिदान से आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। देश का तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा को समेटे हुए है। देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि देश की आजादी में अनेक वीरों ने प्राणों का बलिदान दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा में जोश के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम चंन्द्रमोहन, मनवीर कौर गिल, पवन कुमारी, अजय सिंगला, सितार चंद, हर्ष कुमार, रामपाल खेड़ावाली, नैब चौधरी, रामकरण, सुधा भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, पंचकूला की पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र अहलूवालिया, नरेश मान, रविंद्र अरोड़ा, पार्षद उजाला बक्शी, पार्षद कपिल घई, पार्षद रवि चौधरी, युवा नेता राज कुमार खोखरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed