फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress should stop provoking people on the issue of employment.

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर बोले, रोजगार के मुद्दे पर लोगों को भड़काना बंद करे कांग्रेस, हम दबाव में आने वाले नहीं

Sat, 08 Jan 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congress should stop provoking people on the issue of employment.
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार रोजगार के मामले को लेकर गंभीर है। कांग्रेस केवल झूठे आंकड़े पेश करके लोगों को भड़काने की कोशिश कर सरकार पर दबाव बनाना चाह रही है, लेकिन हम दबाव में आने वाले नहीं है। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में मनोहर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने समय में गलत तरीके से नौकरियां दीं। इस कारण कोर्ट के निर्णय से उनको नौकरी गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

हमारी सरकार उनको हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम रोजगार देने को तैयार है। इसके लिए उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सरकारी कार्य का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता देकर निगम द्वारा तय मानदंडों के अनुसार काम पर रखा जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने मार्च 2022 तक एक लाख परिवारों के आर्थिक उत्थान का लक्ष्य रखा है। सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित अंत्योदय ग्रामोदय उदय मेलों के माध्यम से 27,600 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आय सत्यापन के आधार पर 1 दिसंबर, 2021 तक 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 1,48,000 परिवारों का डाटा तैयार कर लिया गया था। इनमें से 91,900 परिवार अंत्योदय मेलों में आए। इन परिवारों में से 58,200 परिवारों को विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की सहायता मुहैया करवाई जानी है। जैसे ही कोरोना की स्थिति में सुधार होगा तो अंत्योदय मेलों का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed