फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress protested against the increase in the prices of petrol and diesel, sloganeering against the government

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 12 Jun 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Congress protested against the increase in the prices of petrol and diesel, sloganeering against the government
पंचकूला। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिले में कई जगह प्रदर्शन किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार को जुमलों की सरकार बताया। इतना ही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेल का खेल, मोदी सरकार फेल के नारे लगाए। पंचकूला में कांग्रेसियों ने सेक्टर-2 में स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। रायपुररानी में कालका विधायक प्रदीप चौधरी की अगुवाई में प्रदर्शन किया। वहीं, शाम को आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक सेक्टर-15 में विरोध प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व आप नेता योगेश्वर शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन समेत कई नेता घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर सेक्टर-2 पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाया था। भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज सपनों को ग्रहण लग गया है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व चेयरमैन विजय बंसल, पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया, पूर्व नगर परिषद प्रधान रवींद्र रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशी शर्मा, पूर्व नगर परिषद प्रधान मनवीर कौर गिल, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, हेमंत किंगर, पार्षद अक्षदीप चौधरी, पार्षद संदीप सोही, पार्षद गुरमेल कौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय धीर, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता संजीव भरद्वाज, पूर्व पार्षद रवीकातं स्वामी, पूर्व पार्षद दलबीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका हुड्डा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुषमा खन्ना, एडवोकेट अमन दत्त शर्मा, कांग्रेस लिगल सेल जिला अध्यक्ष एडवोकेट नवीन बंसल, योगेंद्र कवात्रा, ओम शुक्ला, पूर्व पार्षद शरनजीत कौर, उदित मेंहदीरत्ता, दीपांशु बंसल, रितु कसाना, बबीता विनायक, मुदिता शर्मा, मनीषा चौधरी, राकेश जगोता, गुरदीप सिंह, दिनेश साहनी, रणदीप राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed